Invalid slider ID or alias.

कपासन- कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।कपासन में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। झंडा रोहन कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस कार्यालय पर नगर कांग्रेस कमेटी की और से पार्टी का 138वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। स्थापना दिवस पर सुखाडिया मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया।
विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, खादी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रोशन मेवाड़ी, सैयद अख्तर अली, गिरधारी लाल खटीक, पूर्व पार्षद शिव शंकर उपाध्याय, गांधी दर्शन समिति के संयोजक शंकर लाल प्रजापत, पूर्व पार्षद राजीव सोनी, गुड्डू खान आदि ने स्थापना दिवस पर विचार व्यक्त किए। कांग्रेस का इतिहास त्याग तपस्या और बलिदान का रहा है। स्वंत्रता संग्राम में पार्टी की अहम भूमिका रही। सबने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, पार्षद रोशन सोनी, पुख राज खाब्या, सूर्य प्रकाश सिरोया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चाष्टा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!