Invalid slider ID or alias.

कपासन-ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज ग्राम कोदियाखेड़ी में हुआ।

 

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कोदिया खेड़ी ग्राम में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीनल सुखवाल जिला परिषद सदस्य, अध्यक्षता सी बी इ ओ कृष्णा चाष्टा, विशिष्ठ अतिथि बद्री लाल जाट सरपंच तुर्किया खुर्द, मोहन लाल गाडरी जिलाध्यक्ष सेवा दल, मुख्य निर्णायक नाना लाल जाट, सहायक निर्णायक रमेश सिंह गहलोत, लांगछ सरपंच शान्ति लाल डांगी, डॉक्टर ए एल जामड सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। डॉक्टर राम सिंह चुंडावत अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में खेल को भविष्य निर्माण का अभिन्न हिस्सा बतलाया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चाष्टा ने बताया कि गुणवत्ता के लिए नियमितता आवश्यक है। मुख्य अतिथि जीनल सुखवाल ने उद्घाटन की घोषणा एवम् विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। मुख्य निर्णायक नाना लाल जाट ने प्रतियोगिता का परिचय दिया।

Don`t copy text!