Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा का हुआ समापन। पूर्व मंत्री कृपलानी ने आमजनता का जताया आभार।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@डेस्क।

निम्बाहेड़ा। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में सभी दो सौ विधानसभाओं पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, जंगलराज एवं कुशासन के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। इसके अन्तर्गत मंगलवार को यात्रा के अंतिम दसवें दिन दोपहर पश्चात जन आक्रोश यात्रा ने निम्बाहेड़ा नगर में प्रवेश किया। इस अवसर पर नगर के आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर नगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा के रथ का विधिवत पूजा अर्चना एवं पूष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी सहित सैंकडों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

चौपालों एवं नुक्कड़ सभाओं का हुआ आयोजन।

निम्बाहेड़ा में प्रवेश के पश्चात जन आक्रोश यात्रा के रथ को वाहन रैली के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान अटल नगर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य कोमल गहलोत, गिरिजा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी, विदुषी बिल्लो, संजू लड्डा, सुधा सोनी, भगवती शर्मा, इन्द्रा भम्भी, कार्यक्रम संयोजक आरती शर्मा एवं बूथ अध्यक्ष ओमनाथ के नेतृत्व में महिला चौपाल का आयोजन किया गया।
यहां चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि विगत चार सालों में कांग्रेस के काले राज में प्रदेश में महिलाओं के उत्पीडऩ के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आज देश में राजस्थान महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है। कृपलानी ने चौपाल में उपस्थित मातृशक्ति से आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसी महिला विरोधी एवं निक्कमी सरकार को उखाड़ फैंकने का आव्हान किया। यहां चौपाल का संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा ने किया। चौपाल को कोमल गहलोत, वर्षा कृपलानी, रेखारानी तिवारी ने सम्बोधित किया।
इस दौरान महामंत्री रेखा प्रजापत, शिल्पा बोड़ाना, लक्ष्मी कोठारी, उपाध्यक्ष रेखा वसीटा, एकता मराठा, मंजू भराडिया, लीला कुमावत, इशिका कृपलानी, पार्षद कला देवी मालविया, रत्ना चुगवानी, रागीनी आमेटा, सुधा बारीया, संगीता डूकरे, सीता पारासर, वन्दना जादव, सोनू गौड़, इन्द्रा बालोटिया, सीमा लुहाडिय़ा, सरोज धूत सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
यात्रा के मीडिया प्रभारी कमलेश बनवार ने बताया कि चौपाल में यात्रा के विधानसभा सह संयोजक एवं प्रधान बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णवात, उप जिला प्रममुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में नगर के कल्याण चौक पर भाजयुमो के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जन आक्रोश यात्रा के रथ का यहां आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कृपलानी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं के साथ छल एवं कपट के माध्यम से झूठे वादों के साथ सत्ता में आई कांग्रेस सरकार मदहोशी के आलम में सत्ता पर काबिज है।
कृपलानी ने युवा चौपाल को सम्बोधित करतेे हुए कहा कि चार साल पहले चुनावी जुमले में बेराजगारों को भत्ता देने का वादा किया था, जो आज तक केवल युवाओं के लिए एक सपना ही है। कृपलानी ने कहा कि राज्य में हो रही प्रतियोगी परिक्षाओं के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ छलावा किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार के राज में हुई परिक्षाऐं माफिया राज के चुंगल में पूरी तरह फंसी हुई है, जिसके चलते आज देश में बेराजगारी से आत्महत्या करने वालों में राजस्थान का प्रथम स्थान पर आता है।
कल्याण चौक आयोजित युवा चौपाल को पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुवेर्दी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेन्द्र जाखड़, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रेम सिंह, भानु झंवर, रत्नेश विरवाल, दिनेश बैरागी, दिलीप अहीर, मनीष सोनी, गिरीश दशोरा, दीपक पाराशर, आशीष बोड़ाना, सनी ओठवानी, ललित साहू, अनिल बोड़ाना, विकास साहू, अंकित लखारा, चंद्रभान सिंह हाड़ा, चिराग मंत्री, आशीष टांक, कमल रावत, रामनिवास जाट, मनीष अस्तोलिया, पुष्कर कुमावत, ताराचंद माली, राजेश गवारिया, दीपक अग्रवाल, साहिल धनकानी, अजय नागदा, अरविंद सिंह मेड़तिया, रितिक बैरवा सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
जन आक्रोश यात्रा के नगर प्रवास के दौरान कासोद दरवाजा स्थित श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर के समीप किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अशोक कुमावत, राजेश करोड़ीवाल, ललित कुमावत, यशवंत कुमावत, ललित लोहार, शिवदयाल करोड़ीवाल, नरेश आमेटा, प्रेमचंद जाट, कालू सेन, विनोद सोनी, जगदीश राजोरा सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। यहां कृपलानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज में आने से पूर्व किसानों की कर्जमाफी के वादे को भूल कर अपनी सत्ता बचाने में लगी है। आज किसानों को ना तो बिजली पूरी मिल पा रही है और ना ही अपनी उपज के लिए समय पर खाद मिल पा रहा है। उन्होने कहा कि खाद की कालाबाजारी जोरो पर है। प्रदेश का किसान चौतरफा मार से हैरान परेशान है, तो सरकार के मुखिया सत्ता का सुख भोगने के प्रयास में संघर्षरत है।
जन आक्रोश यात्रा का समापन कासोद में एसटी मोर्चा के तत्वावधान में एसटी चौपाल के आयोजन के साथ हुआ। यहां उपिस्थत लोगों को कृपलानी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा वीणा दशोरा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतेहलाल मीणा, मोहनलाल मेघवाल, बूथ अध्यक्ष शक्ति सिंह, गोपाल राठौड़ के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया।

रथ का हुआ नगर में भव्य स्वागत

श्री राधाकृष्ण मंदिर पर पार्षद सुरेश खेरादिया, मयंक अग्रवाल, अतुल सोनी, इशक्काबाद में बूथ अध्यक्ष शिवलाल जाट, रामनिवास जाट, शक्ति केन्द्र प्रभारी प्रदीप मोदी, बालमुकुन्द जाट, घनश्याम तोसावड़ा, अटल नगर, कल्याण चौक, राजोरा गली में विजय काबरा, गोपाल पंचौली, लाला दशोरा, प्रहलाद राजोरा, पंचौली चौराहा, चन्दन चौक, परशुराम सर्कल होते हुए शिवाजी चौक, कासोद दरवाजा से महेश नगर में पुष्कर सोनी, कमलेश बनवार, लोकेन्द्र आचार्य के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां से यात्रा कासोद पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान मार्ग में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं एससी मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके साथ ही रथ का नगरवासियों ने भी विभिन्न स्थानों पर भव्य आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
समापन अवसर पर वरिष्ठ नेता पारस पारख, विरेश चपलोत, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, नगर महामंत्री पारस वीरवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, विमल कोठारी, कोषाध्यक्ष निलेश मेहता, मंत्री महिपाल सिंह राणावत, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, रमेश वैष्णव, अनुराग अग्रवाल, सोनू पारख, विशाल सोनी, विकास चण्डक, कन्हैयालाल अग्रवाल, घीसालाल मीणा, श्यामलाल मीणा, मनोहरलाल मीणा, नारायण सिंह, करण सिंह, पवन मीणा, यशवंत कुमावत, पार्षद जगदीश माली, गजेन्द्र सिंह नेडिया, अविनाश गोठवाल, कमलेश शर्मा, अशोक पेंटर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Don`t copy text!