Invalid slider ID or alias.

खरड़ी बावड़ी स्कूल में गांधीनगर माहेश्वरी महिला संगठन ने बच्चो को स्वेटर वितरित किये, सिखाया बड़ो का सम्मान करना।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।हमेशा सुबह की शुरुआत माता पिता के चरण स्पर्श से करनी चाहिए। बड़े होने के बाद भी माता पिता के लिए आप बच्चे ही रहोगे। उन्ही के आशीर्वाद और उनके अनुभव से हमेशा आपको सफलता मिलेगी। यह संदेश उपकोषाधिकारी भदेसर इंदिरा काबरा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरड़ी बावड़ी स्कूल में बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच के तहत दिया।
गांधीनगर माहेश्वरी महिला संगठन चितौड़गढ़ की अध्यक्ष श्वेता मूंदड़ा ने बताया कि संगठन द्वारा स्कूल में 35 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण किए गये।
सचिव भावना न्याती ने बताया कि संगठन द्वारा 11 तारीख को भीलों की झोपड़ियों में महिलाओं और लड़कियों को स्वेटर शॉल वितरित किए जाएंगे। 12 तारीख को सुखवाड़ा ग्राम पंचायत भवन में आस पास के गांवों की महिलाओं को कंबल वितरण किए जाएंगे।
कोकिला पूंगलिया ने सभी बच्चो पर्यावरण संरक्षण का संदेश बच्चो को प्रायोगिक तरीके से समझाकर दिया। कहीं भी जाओ एक कपड़े का थैला हमेशा साथ रखने के लिए कहा। सभी बच्चो के चेहरे स्वेटर पाकर खुशी से खिल उठे।
इस मौके पर अंगूर भंडारी और सुमन कालिया ने बच्चो को स्वेटर के साथ बिस्किट के पैकिट भी बांटे।
इस दौरान कविता न्याती, मधु आगाल, सरोज पोरवाल, पिंकी पोरवाल, नीमा बांगड़ का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार निमावत ने संगठन का आभार व्यक्त किया। प्रीति शर्मा, प्रवेश राव, उर्मिला सैनी, सरिता कंवर, चेतना वैष्णव ने स्कूल की समस्त गतिविधियों की जानकारी दी।

Don`t copy text!