Invalid slider ID or alias.

राज्य में बनेगी भाजपा की सशक्त सरकार, जुडेगी विकास की कड़ी से कड़ी:पूर्व मंत्री कृपलानी

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा। राजस्थान में दमानकारी नीतियों, भ्रष्टाचार एवं जंगलराज से भरे कुशासन के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। इसके अन्तर्गत चार दिन छोटीसादड़ी उपखण्ड़ क्षेत्र में प्रवास के पश्चात गुरूवार को पांचवे दिन जन आक्रोश यात्रा ने बाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय से निम्बाहेड़ा उपखण्ड़ में प्रवेश किया। अब यह यात्रा उपखण्ड़ के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में छ: दिन प्रवास कर राजस्थान की जनविरोधी गतिविधियों एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगें।

यात्रा ने किया यहां प्रवास

बाड़ी से रवाना होने के बाद जन आक्रोश यात्रा क्षेत्र के मकनपुरा, साजनपुरा, गुडाखेड़ा, बरवाड़ा, भगवानपुरा, बिनोता, मिन्नाणा, टाटरमाला, मण्डलाचारण, ढोरिया होते हुए मण्डावली एवं लसड़ावन पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रथ यात्रा का स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया गया।
यात्रा के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं तथा चौपालों को संबोधित करते हुए पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। कृपलानी ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार अपने ही झगड़ो में उलझी पड़ी है, यहां तक कि केंद्र से जनता के लिए आने वाले पैसे का भी सदुपयोग यह सरकार नहीं कर पा रही है। कृपलानी ने कहा कि अब वह समय दूर नहीं जब कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए प्रदेश में भी भाजपा का सशक्त शासन कायम होगा।
पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि देश का अन्नदाता कहलाने वाला किसान आज बिजली, खाद जैसी समस्याओं को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है और यह गूंगी व बहरी सरकार फिर से राजस्थान में सत्ता का सुख भोगने के सपने देख रही है, लेकिन जनता ने तय कर लिया है, किस भ्रष्टाचारी व अहंकारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

यात्रा में यह रहे मौजूद

यात्रा के दौरान रथ के साथ पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, प्रधान बगदीराम धाकड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, महामंत्री सोहनलाल आंजना, महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल गहलोत, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, महामंत्री राजेश धाकड़, राजेश जैन, शैलेन्द्र पाटीदार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शिवनारायण धाकड़, उपाध्यक्ष लोकेश जाट, नरेंद्र प्रजापत, नवल किशोर, देवेंद्र सिंह, यात्रा के रथ प्रमुख रत्नेश छाजेड़, कैलाश जाट आदि मौजूद रहे।

यात्रा का किया स्वागत

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा को ग्रामीण क्षेत्रों में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। गुरूवार को बाड़ी से आरम्भ हुई यात्रा का मार्ग में जगह-जगह ढ़ोल नगाडों एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मार्ग में गजराज सिंह शक्तावत, जसवंत डोसी, श्यामलाल जटिया, शिवलाल जटिया, हस्तीमल चपलोत, पुखराज चपलोत, प्रकाश अन्यावाडा, प्रकाश मुनेत, प्रहलाद पाटीदार, सत्यनारायण माली, गोपाल सिंह शक्तावत, महिवर्धन सिंह शक्तावत, हार्दिक भीमावत, विष्णु मीणा, चतर सिंह, रितिक जटिया, अनिल कुमावत, अजयदीप लोहार, परसराम कुमावत, वर्धमान जैन, राहुल कुमावत, गोविन्द कुमावत, रानी आचार्य, पुष्कर कीर, रितिक सोनी, गोपाल गायरी, अरविंद कुमावत, राहुल कुमावत, विनोद सैन, अंकुश पाराशर, शैतान सिंह, बंटी डूलावत, बालू कुमावत, तनसुख कुमावत, मिठुलाल कुमावत, कन्हैयालाल वैष्णव, नवलराम गायरी, हिम्मत सिंह, रतन डांगी, बाबरू सुथार, जयप्रकाश सहित ग्रामवासियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने सम्बोधन में बताया कि कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में निकाली जा रही इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा क्षेत्र के हर गांव, गली की चौपालों एवं नुक्कड़ सभाओं तक कांग्रेस सरकार की विफलताओं के काले चिट्टे लेकर पहुंच रही है। जिसमें क्षेत्र के हर गांव, बूथ स्तर पर यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा।

आज यहां से गुजरेगी यात्रा

यात्रा के विधानसभा सह संयोजक एवं प्रधान बगदीराम धाकड़ ने बताया कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा निम्बाहेड़ा उपखण्ड़ के जलिया पंचायत के कल्याणपुरा ग्राम से आरम्भ होकर सातवे दिन शनिवार को यात्रा बांसा चौराहा, कारुंडा, धनोरा, फलवा, माल्याखेड़ी, भावलिया, रावलिया, सतखंडा, सीताराम जी का खेड़ा, उंखलिया, अरनिया जोशी, भुज्याखेड़ी से होते हुए टाई, मेडीखेड़ा एवं रात्रि में अरनोदा पहुंचेगी, जहां रात्रि चौपाल आयोजन के पश्चात रात्रि विश्राम रहेगा।
धाकड़ ने बताया कि इस दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रथ यात्रा का स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

Don`t copy text!