Invalid slider ID or alias.

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक स्व. पूज्य तनसिंह जी की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक स्वर्गीय पूज्य तन सिंह जी की 43 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निंबाहेड़ा के राजपूत छात्रावास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान मौजूद समाज जनों ने पूज्य तनसिंह जी को उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह मुंगेरिया, नारायण सिंह बडोली, राजेंद्र सिंह मीन्नाणा, रेलवे स्टेशन मास्टर शंभू सिंह राठौड़ उनके छवि चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर की।
गंगा सिंह साजियाली ने प्रार्थना क्षत्रिय कुल में प्रभु जन्म लिया करा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मैं निर्जर हु सहगान के दौरान सभी छत्रिय बंधुओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूज्य तनसिंह जी को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
कुलदीप झाला, एडवोकेट नारायण सिंह, शंभू सिंह, नारायण सिंह बडोली, जिला कृषि अधिकारी जोगिंदर सिंह छोटा खेड़ा ने पूज्य तनसिंह जी के जीवन चरित्र पर विचार व्यक्त किए।
मुख्य वक्ता के रूप में वक्तव्य देते हुए पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह ने पूज्य तनसिंह जी के संघर्षशील जीवन चरित्र और संघ स्थापना के संबंध में विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने कहा कि 76 वर्ष पूर्व से संघ में तीन दिवसीय, सात दिवसीय और 11 दिवसीय शिविर के माध्यम से बालक बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाता है और इसकी शाखाएं भी आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि पूज्य तन सिंह जी दो बार सांसद बाड़मेर नगर पालिका के चेयरमैन, दो बार विधायक और नेता प्रतिपक्ष भी रहे कई साहित्य और सघन उनके द्वारा रचित किए गए हैं। अपने शिक्षा काल में चौपासनी में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थी के रूप में उनकी शिक्षा के प्रति साधना अनुकरणीय। बचपन में पिता का साया सर से उठने के बाद भी संघर्षशील रहकर जीवन में एक मुकाम हासिल करते हुए समाज को दशा और दिशा देने का उनके द्वारा किया गया कार्य अनुकरणीय है। गंगा सिंह साजियाली ने तन सिंह जी के साथ अपने अनुभव को कार्यक्रम के दौरान साझा किया।
कार्यक्रम में यूडीआई दिलीप सिंह नरेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह बडोली जेडी बन्ना पार्षद भानु प्रताप सिंह , वीरेंद्र सिंह नेडिया पार्षद गजेंद्र सिंह ,रणवीर सीह पायरी, सूर्यगकरण सिंह अकोला गढ़, मयूरराज सिंह हतनारा ,नरेंद्र सिंह नरधारी लक्ष्मण सिंह भाटिया का खेड़ा, दिलीप सिंह रुद चंद्रपाल सिंह लांच ,समुंदर सिंह जेके ,नारायण सिंह कोटडी ,शैलेंद्र सिंह अरनोदा नेत्रपाल सिंह कोटडी दीपक सिंह बडोली महिपाल सिंह किसनिया खेड़ी, लक्ष्यराज सिह नाहरगढ़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह बडोली ने किया।

Don`t copy text!