Invalid slider ID or alias.

डुंगला-सहकारी समिति चुनाव में रामेश्वर लाल गुर्जर अध्यक्ष, रामेश्वर लाल जाट उपाध्यक्ष चुने गए।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

चिकारड़ा – ग्राम सेवा सहकारी समिति भाटोली बागरियान के चुनाव निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुए। भाटोली बागरियान के सहकारी समिति के ऋणी तथा अऋणी उपभोक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए चुनाव संपन्न करवाएं। भाटोली बागरियान जीएसएस पर कुल 12 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष पद पर रामेश्वर लाल गुर्जर तथा उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर लाल जाट को विजेता बनाया गया। इससे पूर्व 12 वार्डों में भाजपा की ओर से 6 विजय रहे। वही कांग्रेस की ओर से भी 6 विजय हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया में काफी जद्दोजहद बनी रही।
विजेता सदस्यों में पुष्पा खटीक, पायल मीणा, देवीलाल गुर्जर, प्रकाश जाट, रामेश्वर लाल जाट, लाल सालवी, प्रेमी गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, छोगालाल जाट, प्रभु जाट, प्रकाश जाट, उदय नाथ थे। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष की दौड़ में आए नामों को लेकर काफ़ी तकरार बनी रही। मामला तूल पकड़ता रहा । लेकिन अंत में जद्दोजहद में रामेश्वर लाल गुर्जर को विजेता घोषित किया गया।

Don`t copy text!