Invalid slider ID or alias.

भैंसरोडगढ़-तम्बोलिया में अन्नपूर्णा मठ माताजी में दत्तात्रेय जयंती एवं भव्य शोभायात्रा बुधवार को।

 

वीरधरा न्यूज़।भैंसरोडगढ़@ श्री कैलाश पुरी गोस्वामी।

भैंसरोड़गढ़। निकटवर्ती तम्बोलिया में अन्नपूर्णा मठ माताजी में दत्तात्रेय जयंती एवं भव्य शोभायात्रा बुधवार को मनाई जाएगी। दसनाम गोस्वामी समाज द्वारा बारवा एवं आतरी मंडल के महंतों के सहयोग से दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर बुधवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में विधि विधान से नागेश्वर महादेव एवं अन्नपूर्णा मठ माताजी के विधि विधान से पूजा अर्चना हवन के पश्चात 9:15 ध्वजारोहण कर नागेश्वर महादेव एवं अन्नपूर्णा मठ माताजी को विमान में विराजित कर भव्य शोभायात्रा का आगाज होगा। इस अवसर पर दोनों मंडलों के महंत व महिलाएं पुरुष बालक बालिकाएं शामिल होंगे, पुष्प एवं गुलाल बरसाते हुए ग्राम के मुख्य मार्ग होती हुई डीजे की धुन पर शोभा यात्रा चलेगी जिसमें जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 2 बजे शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहुंचेगी वहां पर महाआरती होगी उसके पश्चात प्रसाद वितरण होगी। समाज के दूरदराज से महन्तो को आमंत्रित किया गया। बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे आने वाले सभी महंतों का समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा धूमधाम से मनाई जाएगी।
इस मौके पर महंत भैरू पुरी भैंसरोडगढ़, महंत कैलाश भारती, गोपाल भारती, हरिपुरा महंत नंदपुरी, किशन पुरी, गोपालपुरा महंत भंवर पुरी उतेन खुर्द जगदीश भारती शिव भारती दौलतपुरा शंभु गिरी बेगु रामेश्वर गिरी जमना गिरी बिछोर, माधुपुरी, देवी पुरी, कालु पूरी, दिनेश पुरी गोपालपुरा प्रभु पुरी नगपुरा, कैलाश गिरी, मागु पुरी, कैलाश गिरी बेरिया संतोष पुरी, मागु पुरी बोराव, भुर पुरी, किशनपुरी, छोगापुरी, प्रकाश पुरी, नंदपुरी, सेवापुरी, दशनाम गोस्वामी समाज जिला उपाध्यक्ष कैलाश पुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में महन्त महिलाएं बालक बालिकाएं शामिल होंगे। इससे पूर्व मंगलवार को समाज द्वारा अन्नपूर्णा मठ माताजी एवं नागेश्वर महादेव मंदिर में महा सत्संग व जागरण की गई दत्तात्रेय जयंती को भव्य बनाने के लिए समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया संजीव पुरी मोहनपुरी ललित पूरी पहलादपुर पीरु पूरी आदर्श पूरी उगम पुरी भागवत पुरी संजय पुरी मुकेश पुरी भैरू पुरी सतनारायण पुरी पहलादपुर प्रकाश पुरी नंदपुरी शौकीन पुरी गोपालपुरी रुप पुरी कमलेश पुरी नंदगिरी जगदीश गिरी भैरव गिरी भवानी शंकर गिरी महावीर पुरी राधे श्याम गिरी मदन गिरी राम किरण पूरी मोहनपुरी ऊकार पुरी रमेश पुरी संजय गिरी टप्पू गिरी दिलखुश पूरी ऊकार गिरी गोपाल की आदि ने मेहनत करके सभी तैयारियां की गई।

Don`t copy text!