Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-पहले ही दिन दिखा लोगों में कांग्रेस सरकार के विरूद्ध आक्रोश, जन आक्रोश यात्रा को मिला आमजन का समर्थन।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा। राजस्थान में कांग्रेस के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं झूठे वादों से भरे कुशासन को लेकर आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के प्रथम दिन से ही देखने को मिल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा का शुभारम्भ रविवार को बम्बोरी स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर से पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात की।
जन आक्रोश यात्रा के रथ प्रभारी राजकुमार जणवा एवं कैलाश जाट के सानिध्य में श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर से आरम्भ होकर जलोदा जागीर पहुंची जहां बस स्टेण्ड पर पूर्व सरपंच डालचंद जणवा, मण्डल महामंत्री भवानी सिंह राणावत के साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। यहां से मोतीपुरा होते हुए यात्रा के करजू स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचने पर वरिष्ठ नेता मिठ्ठूलाल जणवा, मांगीलाल जणवा, सरपंच बंशीलाल एवं रतन पटेल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।
इसी प्रकार साटोला ग्राम में छोटीसादड़ी के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत एवं दिनेश माली, मानपुरा जसगीर ग्राम में धाकड़ समाज के मंदिर पर जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा, मण्डल महामंत्री वरदीचंद धाकड़, सरपंच लक्ष्मी बाई मीणा, पूर्व सरपंच नाथूलाल मीणा, हरिपुरा ग्राम में भाजपा नेता मदन मीणा, सहकारी समिति अध्यक्ष लोकेश धाकड़, सन्तोपपुरिया ग्राम में पप्पूलाल मीणा, सालेड़ा ग्राम स्थित तलाई वाला घर में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम शेख एवं वरदीचंद मीणा तथा गणेशपुरा ग्राम में मंदिर चौक पर रामप्रसाद अहीर एवं ग्रामवासियों ने यात्रा का स्वागत किया गया। इसके साथ ही गणेशपुरा में यात्रा ने रात्रि विश्राम किया।

आमजन ने दर्ज करवाई समस्याऐं

भाजपा जन आक्रोश यात्रा के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा राज्य सरकार द्वारा किसानों के साथ जिस प्रकार समय पर खाद की अनुपलब्धता, बिजली कटौती एवं बिल में बढोत्तरी, ऋण माफी में धोका किया गया है, इससे आमजन में भारी रोष व्याप्त है। यात्रा के दौरान रथ में मौजूद शिकायत एवं समस्या पेटी में भी आमजन अपनी समस्याऐं दर्ज करवा कर बड़ी संख्या में लोगों ने जन आक्रोश यात्रा के दिए गए नम्बर पर मिस्ड कॉल कर भाजपा के इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

इन वक्ताओं ने किया सम्बोधित

जन आक्रोश यात्रा के प्रथम दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों, नुक्कड सभाओं एवं जन सभाओं को जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा सह संयोजक एवं निम्बाहेड़ा पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, चित्तौडग़ढ़ जिला उप प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडौली, भाजपा जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, निम्बाहेड़ा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य कोमल गेहलोत, मुकेश आमेटा एवं जिला परिषद सदस्य दलपत मीणा ने सम्बोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जनाकारी दी।

आज यहां से गुजरेगी जन आक्रोश यात्रा

भाजपा की दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा के दूसरे दिन स्वरूपगंज में रात्रि विश्राम के पश्चात तीसरे दिन मंगलवार को यात्रा की शुरूआत स्वरूपगंज से आरम्भ होकर धामनिया, जलोदिया केलूखेड़ा, खेरमालिया, सूबी, नाराणी, बसेडी, बागदरी, महुडिया होते हुए श्रीपुरा पहुंचेगी। यहां विभिन्न स्थानों पर स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया जाएगा। जहां चौपालों पर भाजपा के वक्ताओं के द्वारा राजस्थान सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, वहीं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा।

Don`t copy text!