Invalid slider ID or alias.

डुंगला-सहकारी समिति चुनाव में भाजपा की इडरा मे निर्विरोध बनी कार्यकारिणी।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री पवन अग्रवाल।

डूंगला। ईडरा सहकारी समिति नें सरकारी समिति चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर इतिहास रचा है।
जानकारी में चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि ईडरा सहकारी समिति चुनाव में भाजपा की ओर से 12 सदस्यों ने फार्म दाखिल किया। लेकिन कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता के नामांकन दर्ज नहीं कराने पर भाजपा समर्पित 12 सदस्य को निर्विरोध विजय घोषित किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा चंद्रशेखर शर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री रतन अहिर,भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश व्यास एवं समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार आभार व्यक्त किया गया। जिनके अथक प्रयास से भाजपा का बोर्ड बना। इस मौके पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।

Don`t copy text!