Invalid slider ID or alias.

दौसा/लालसोट-राष्ट्रिय प्रतिष्ठा पुरुस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक प्रभु लाल बेरवा।

 

वीरधरा न्यूज।लालसोट@ श्री महेश कुमार गुप्ता।

लालसोट। उपखंड के रा.उ.प्रा.वि. थूणियाधिराजपुरा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत प्रभुलाल बैरवा को विद्यालय में शैक्षणिक नवाचार व सामाजिक सेवाभाव के लिए वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। शिक्षक बैरवा को शिक्षा एवं सामाजिक कार्यो के लिए फाउंडेशन की ओर से “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022” से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा देश में विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, साहित्य, मानव सेवा आदि में विशिष्ट योगदान देने वालों को इस सम्मान के लिए चयन किया जाता है। बैरवा को यह अवार्ड विद्यालय में नामांकन में बढ़ोतरी, बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे परिणाम लाने, विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने, उत्क्रष्ट मंच संचालन, बच्चों के साथ मधुर व्यवहार करने आदि के लिए प्रदान किया गया। शिक्षक प्रभुलाल बैरवा को पूर्व में भी उल्लेखनीय कार्यो के लिए 2008 में राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तर पर, समर्पण संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर सम्मानित किया जा चुका है। आप समाज मे सकारात्मक सोच को विकसित करने में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

Don`t copy text!