Invalid slider ID or alias.

कपासन-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर संजया रेगर बनी महिलाओं के विरुद्ध हिंसात्मक रोकथाम के राज्य स्तरीय समारोह की प्रेरक।

 

वीरधरा न्यूज़।कपासन@श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।मेवाड़ क्षेत्र में जन्मी मेवाड़ के गांधी स्व हजारी लाल जाटोलिया की सुपुत्री संजया रैगर को राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर मनोनित की गई। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 51 हजार रुपए की नकद राशि द्वारा सम्मनित किया गया। 25नवंबर को राज्य स्तरीय समारोह महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम कार्यशाला संजया रेगर के नेतृत्व मे आयोजित की गई। यह मेवाड़ क्षेत्र के लिए गौरव शाली विषय है। छोटे से गांव सेमलिया निवासी संजया रेगर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होकर महिला सुरक्षा एवम् बाल सरंक्षण समिति का प्रतिनिधत्व करती है।

Don`t copy text!