Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी-66 वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।

 

वीरधरा न्यूज़।बड़ीसादड़ी@डेस्क।

बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लिंकोडा में 66 वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें एथलेटिक्स में भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव, मुख्य अतिथि संदर्भ व्यक्ति चंद्रशेखर स्वर्णकार,विशिष्ट अतिथि रामेश्वर डांगी, प्रभुलाल ने की। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों का महत्व बताया। खेलों से चारित्रिक विकास के साथ-साथ मानसिक व आध्यात्मिक विकास भी होता है। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल के नियमों का पालन करना चाहिए।

Don`t copy text!