Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा-आरएसएस की प्रमुख संचालिका के भीलवाड़ा आगमन पर 1 नवम्बर को पथ संचलन का भव्य आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।भीलवाड़ा@ श्री पंकज आडवाणी।

भीलवाड़ा। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांताक्का का प्रवास 1 नवंबर 2022, मंगलवार को भीलवाड़ा विभाग में रहेगा। प्रमुख संचालिका की वंदनीय उपस्थिति में भीलवाड़ा विभाग द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन रखा गया है। भीलवाड़ा विभाग से मनीषा जाजू व कीर्ति सोलंकी ने बताया कि, राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हर वर्ष विजयादशमी उत्सव के आसपास पथ संचलन आयोजित किया जाता है, जिसमें सैंकडों सेविकाएँ पूर्ण गणवेश में भाग लेती हैं।
वर्तमान में जोर-शोर से इस पथ संचलन की तैयारी चल रही है। जो भी महिला शक्ति इस संचलन में भाग लेना चाहती हैं, वे प्रतिदिन होने वाले अभ्यास में अपनी उपस्थिति दें और अपना गणवेश तैयार करा लें। राष्ट्र सेविका समिति (RSS) भारत की महिलाओं की एक संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1936 में विजयादशमी के दिन वर्धा में हुई थी और लक्ष्मीबाई केळकर (मौसीजी) इसकी प्रथम प्रमुख संचालिका थीं। वर्तमान प्रमुख संचालिका वं.शांता कुमारी जी (उपाख्य ‘शान्तक्का’) हैं। राष्ट्रसेविका समिति का ध्येयसूत्र है – ‘स्त्री राष्ट्र की आधारशिला है।’

Don`t copy text!