Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बोंली-अवैध बजरी परिवहन का आरोपी गिरफ्तार।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

सवाई माधोपुर। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद सबडिवीजन गंगापुर सिटी के सुपरविजन में चलाए जा रहे सवाई माधोपुर जिले के फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत बौंली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी धोलू राम गुर्जर उम्र 32 साल निवासी राठौद थाना बौंली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बौंली थाने की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 3 अक्टूबर 2022 को एक पिकअप को चेक किया जिसमें सरसों सरसों के फ्लैश के कट्टों के नीचे अवैध बजरी परिवहन कर ले जाई जा रही थी। इस पर पुलिस ने पिकअप को जप्त कर मामला दर्ज किया तब से ही आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार 12 अक्टूबर 2022 को सर्किल इंस्पेक्टर कुसुमलता मीणा, हेड कांस्टेबल बनवारीलाल, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व पंकज कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Don`t copy text!