Invalid slider ID or alias.

गंगरार-अनंत चतुर्दशी पर गणपति का निकला विशाल जुलूस, हुए विसर्जन।

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री ठाकुर सालवी।


गंगरार। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान गणपति का विशाल जुलूस निकला एव विसर्जन हुए।
उपखंड मुख्यालय पर स्थित अम्बेडकर सर्कल पर गणपति महोत्सव समिति की ओर से स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन के बाद भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। इसी के साथ में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणपति की प्रतिमाये जलूस में शामिल हुई। जो मोची मार्केट, स्टेशन चौराहा, विद्युत विभाग, पंचायत समिति, चांदपोल, सदर बाजार, सारणेश्वर महादेव, फाटक चौराया, चित्र विचित्र की बावड़ी, दादिया ग्राम होते हुए गोवलिया तालाब पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न हिंदू सामाजिक संगठनों एवं समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा में भक्तगण डीजे पर बजने वाले भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। भगवान गणपति के जयकारे लगाते हुए गाजे बाजे के साथ गणपति का पूजन किया गया तत्पश्चात भगवान की प्रतिमा का तालाब में विसर्जन किया गया।
इसी तरह पुरानी तहसील के समीप स्थित गणपति, तालाब के समीप स्थित गणपति, महर्षि गालव समाज मे स्थित गणपति, शहीद मेजर नटवर सिंह स्टेडियम के समीप स्थित गणपति का भी पूजन कर भव्य शोभा यात्रा निकाला गई।
वहीं दूसरी ओर उपखण्ड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी के अवसर विभिन्न ग्रामीण अंचलों में भगवान गणपति की प्रतिमाओं का धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। तुम्बडिया, पुठोली, शादी,सोनियाणा, बूढ, सुदरी, बोरदा,में भी भव्य आयोजन हुये। जोजरो का खेड़ा ग्राम पंचायत मे भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा आयोजित हुई जो गंगरार, सुदरी होते हुए मरमी पहुंची जहां पर भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ लोगों ने गणपति को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन भी हुआ।

Don`t copy text!