वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा @ श्री विनोद नागोरी
निम्बाहेड़ा। जिला परिषद एवं जनपद वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में संकल्प से सिद्धि महाअभियान की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिप वार्ड नं 18 के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीण महिला मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया। महाअभियान की प्रभारी एवं पूर्व पार्षद तरुणा गोखरू ने बताया कि जिला संयोजिका पूर्व सरपंच ममता जटिया के नेतृत्व में महाअभियान की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरजीवी, मिन्नाना सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं को भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों से अवगत करवा भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का आव्हान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कालूराम गायरी गरदाना, सदस्य इंद्रा भांभी, गीता बेन, देवेंद्र ठाकुर खोडीप सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
