वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा @ श्री विनोद नागोरी
निम्बाहेड़ा। पंचायती चुनाव 2020 चौथे चरण के मतदान से एक दिन पूर्व शुक्रवार की सायं निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के जनपद वार्ड 3 में बडोली माधोसिंह एवं जावदा ग्राम पंचायत में चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी, वार्ड प्रभारी, सह प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का फिडबैक लिया।
बता दें कि निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों एवं जिला परिषद के तीनो वार्डो के लिए 5 दिसंबर, शनिवार को चौथे चरण में मतदान किया जायेगा।
इसके लिए भाजपा आलाकमान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता कमर कस कर चुनाव प्रचार में लगे हुये हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड 13 जिला परिषद् के प्रत्याक्षी गब्बर सिंह व पंचायत समिति वार्ड प्रत्याक्षी उदयलाल भील के लिये पूर्व नगर पालिका निम्बाहेड़ा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, विरेश चपलोत, बडोली माधोसिंह पंचायत के प्रभारी कुलदीप चपलोत, सह प्रभारी प्रमोद वैष्णव तथा नगर मंडल प्रवक्ता कमलेश बनवार की मौजूदगी में सांसद सी.पी. जोशी ने बडोली माधोसिंह एवं जावदा ग्राम में कार्यकर्ताओ की बैठक ले तैयारियों की समिक्षा की। ग्राम बडोली माधोसिंह व जावदा में कार्यकर्ताओ ओर ग्रामवासियो में भाजपा के प्रति विशेष उत्साह व अपार जोश और समर्थन को देखते हुए प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए 5 दिसम्बर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने एवं अधिक से अधिक मतदान कराने की बात कही।
इस अवसर पर विजय सिंह, सिदार्थ बोद्धाणा, ललित तेली, पूर्व सरपंच दशरथ धाकड़, भरत मेनारिया धीनवा, दीपक मेनारिया बडोली माधोसिंह, दिलिप धाकड़, सत्यनारायण बडोली माधोसिंह, शान्तीलाल जावदा, संजय टाँकनजावदा, तुलसीराम जावदा, मुकेश मेनारिया, चांदमल मेनारिया एवं प्रेमचन्द सहित सेकड़ों कार्यकर्तागण व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। यहां सांसद सी.पी जी जोशी ने बड़ौली माधोसिंह व ग्राम जावदा में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.