Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा-गिलुण्ड में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।


शंभूपुरा।सरस्वती माध्यमिक विद्यालय द्वारा गिलूण्ड गांव में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमे विद्यालय के सभी बच्चों व अध्यापकगणो ने भाग लिया।
इस आजादी के अमृत महोत्सव में भारत माता की झांकी व फौजी ड्रेस मे बच्चो द्वारा पथ संचलन किया गया जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। गांव के सभी मुख्य -मुख्य चौराहे पर ग्रामवासीयो द्वारा तिरंगा पर पुष्प वर्षा की गई, बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु समाजसेवियों द्वारा चाॅकलेट बिस्कीट वितरण किये गये।
यह रैली सरस्वती माध्यमिक विद्यालय गिलूण्ड से विघालय के निर्देशक विक्रम सिंह शक्तावत द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवना कि गई।
इस तिरंगा रैली में गांव के हुक्मीचंद चोपड़ा, अशोक चोपडा, लक्ष्मीनारायण सुथार, शिव पोरवाल, किशन डुॅगरवाल, राजेश मन्त्री, प्रदीप पोरवाल, नन्दलाल तेली सोहन खटीक, कालु तेली, कन्हैयालाल, पुष्कर भोई, रामरतन, राहुल, बंशीलाल, पुरण, राज्यवर्धन, रोशन आदि सर्व समाज के लोगों ने बढ चढ कर अपना योगदान दिया।

Don`t copy text!