Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-खाटू श्याम के स्वरूप में दिखे भोले बाबा, भक्तों को खूब लुभाई मनमोहक झांकी।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। शहर में स्थित श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर
महंत चंद्र भारती जी महाराज के निर्देशन में महादेव को खाटू श्याम स्वरूप में झांकी सजाई गई झांकी सजाकर महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश की गई है।
मंदिर के पंडित श्रवण सामवेदी ने बताया श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अभिषेक के बाद महादेव को खाटू श्याम स्वरूप में सजाया गया जोकि देखते ही देखते आकर्षण का केंद्र बना। शहरभर के बड़ी संख्या में शिव भक्त दर्शन करने आए हैं भक्तों तांता लगा रहा और बाहर के भक्त ऑनलाइन दर्शन करके भी बहुत प्रसन्न हुए।
अभिषेक के दौरान विष्णु शर्मा, जुगल किशोर व्यास, योगेश पुरी गोस्वामी, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, कौशलेंद्र शर्मा, शिव प्रकाश, मुरलीधर, गोपाल शर्मा, अंकित शर्मा, शुभम शर्मा, कुलदीप शर्मा सहित कही ब्राह्मण एवं श्रद्धालु का झांकी सजाने एवं अभिषेक में सहयोग रहा है।

Don`t copy text!