Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-हरियाली अमावस्या पर दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही बन्द रहेगी।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

 

चित्तौड़गढ़। गुरुवार को जिले में हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। दुर्ग पर जाने वाले यात्रियों के लिए वाहनों की आवाजाही पूर्ण तरह प्रतिषेध रहेगी।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या के अवसर पर दुर्ग पर लोगों की आवाजाही ज्यादा रहने की संभावना के मद्देनजर डीएसपी यातायात लाभूराम विश्नोई व शहर कोतवाल मोतीराम ने दुर्ग व शहर से दुर्ग पर पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण किया।

डीएसपी लाभुराम के अनुसार गुरुवार को हरियाली अमावस्या के पर्व के अवसर पर दुर्ग पर जाने वाले दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का पूर्णतःनिषेध किया गया है। दुर्ग पर जाने वाले यात्रियों के दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आयकर विभाग भवन के सामने रखी गई है एवं बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था ईनाणी सिटी सेंटर नई पुलिया पर की गई है, सभी यात्री पैदल ही दुर्ग पर जाएंगे। डीएसपी ने गुरुवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर दुर्ग पर आने वाले यात्रियों से अपील की है, कि अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करें।

Don`t copy text!