Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-जौहर स्मृति संस्थान के राव नरेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष व तेजपाल सिंह खोर महामंत्री निर्वाचित।

वीरधरा न्यूज़ चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।जौहर स्मृति संस्थान की कार्यकारिणी के निर्वाचन रविवार को जौहर भवन पर चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक माण्डलगढ प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली के सानिध्य व पूर्व जिला प्रमुख चित्तौड़गढ़ भैरू सिंह चौहान की देखरेख में संपन्न हुए।
संस्थान के अध्यक्ष पद पर राव नरेंद्र सिंह, महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत खोर, उपाध्यक्ष महिला निर्मला कंवर, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटियों का खेड़ा निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष पद पर शनिवार को चार प्रत्याशी होने से इन सभी की सहमति से गोटी डाली गई जिसमें शक्ति सिंह मुरलिया निर्वाचित घोषित किए गए।
रविवार को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान में 975 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने जौहर मंदिर मे दर्शन किए, इसके बाद स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया।
शनिवार को मतदान पत्र जमा कराने और उठाने के बाद उपाध्यक्ष पद को छोड़कर शेष उक्त पदों पर रविवार को गुप्त मतदान हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार, महामंत्री पद के लिए दो, संयुक्त मंत्री पद के लिए चार, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन और महिला उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार थे।
जौहर स्मृति संस्थान की स्थापना के बाद संभवत दुसरी बार मतदान प्रक्रिया के तहत लोकतंत्र की स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाला जौहर मेला विश्व पटल पर अंकित है। देश ही नहीं विदेश के लोग भी इस मेले में भाग लेते रहे हैं। इस संस्थान की प्रधान संरक्षक मेवाड़ राजघराने की निरुपमा कुमारी मेवाड़ है एवं कई गणमान्य व्यक्ति इसके संरक्षक एवं सम्मानित सदस्य हैं।
चुनाव के इस अवसर पर संस्थान के आजीवन सदस्य रणधीर सिंह भिंडर, महेंद्र सिंह आगरिया, जितेंद्र सिंह मेजा, गोपाल चरण सिंह बनेड़ा, गुणवंत सिंह झाला अशोक सिंह मेतवाला चंद्रवीर सिंह जगपुरा, मेघ सिंह बरडौद, गंगा सिंह डाबला, मणिराज सिंह लुहारिया, हनुमंत सिह अकोला गढ़, नारायण सिह बडोली, लक्ष्मण सिंह खोर, सहदेव सिह नारेला, युगप्रदीप सिह हमीरगढ, फतह सिह देवड़ा , राम सिह बरोडिया ईश्वर सिह जी हाडी पिपलिया करतार सिंह शेरगढ़ सहित उदय सिह चरपोटिया, नाहर सिह मुरोली, लक्षमण सिह ऊंचा ,जीवन सिह सिंहाना, चतर सिह चौथपुरा आदि उम्र दराज लोगो ने भी आकर मतदान किया। संस्थान के पूर्व कोषाध्यक्ष पर्वत सिह खोर ने वोकर से चलकर आके वोट डाला। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से सदस्यों ने भाग लिया। उदयपुर संभाग के 6 जिलों की संख्या अधिक रही इसके अलावा भीलवाड़ा, बुन्दी, अजमेर, पाली जिलों से भी आए । चुनाव कार्य संपादन में नरपत सिंह भाटी, मंगल सिंह खंगारोत, रूप सिंह शक्तावत, सोहन सिंह सावा लाल सिंह अमराणा, नरेंद्र सिंह नरधारी, राम सिंह सेमलपुरा, विक्रम सिंह झालरा, भगवान सिह मकनपुरा, गजराज सिंह झाडोली, भारत सिंह राजोरा, अजीत सिंह मंगरोप, देवेंद्र सिंह कंथारिया, श्याम सिंह हाडा, भवानी सिंह शेखावत, दिनेश कुमावत वीरेंद्र सिंह साकड़ा खेड़ा ,लक्ष्मण सिंह भटवाड़ा आदि ने सहयोग किया।

Don`t copy text!