Invalid slider ID or alias.

ओरडी में एक मकान में घुस आधा दर्जन से अधिक लोगो ने किया हमला, शंभूपुरा पुलिस पर मामला दर्ज नही करने का लगाया आरोप

वीरधरा न्यूज़। शंभूपुरा @ डेस्क.
शंभूपुरा थानान्तर्गत ओरड़ी गांव में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक मकान में घुसकर लाठियों व सरियों से हमलाकर मकान मालिक व उसके परिजनों को घायल कर दिया। इस संबंध में शंभूपुरा थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया।
ओरड़ी निवासी राजमल पुत्र नगजीराम जाट अपने मकान में सोया हुआ था और उसकी पत्नी श्यामु, पुत्री प्रतिभा व कविता रसोई में थी। तभी आरोपी अंबालाल जाट सरिया लेकर प्रार्थी की पुत्री कविता को धक्का देते हुए गाली-गलोच करता मकान में घुसा। उसके पीछे ही आरोपी राजेश पुत्र लेहरू जाट, शातिलाल पुत्र प्रभुलाल जाट, दिनेश पुत्र अंबालाल जाट, गोरीलाल पुत्र ऊंकार जाट जी की ये सभी ओरड़ी निवासी है और अरनिया पंथ निवासी कालू पुत्र शंकरलाल जाट, विरेन्द्र पुत्र भंवरलाल जाट, सुनिल पुत्र लक्षमण शर्मा एवं विष्णु पुत्र गोपाल सुथार भी अनाधिकृत रूप से मकान में घुस गए। आरोपियों ने प्रार्थी, उसकी पत्नी और पुत्रियों के साथ लाठियों व सरियों से मारपीट शुरू कर दी। बाद में मकान में तोड़फोड़ भी की। आस-पडोस के लोगों ने बीच बचाव नहीं किया होता तो आरोपी प्रार्थी को मार देते। इस संबंध में शंभूपुरा थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया।

Don`t copy text!