Invalid slider ID or alias.

राजगढ़ बांध लघु सिंचाई परियोजना के लिए जल उपभोक्ता संगम के चुनाव कार्यक्रम की तिथि घोषित।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। राजगढ़ बांध लघु सिंचाई परियोजना के लिए जल उपभोक्ता संगम के चुनाव कार्यक्रम की तिथि निर्धारित कर दी गई है। राजस्थान सिंचाई प्रणाली में कृषकों की सहभागिता अधिनियम 2000 नियम 2002 के अंतर्गत उक्त कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव करवाए जा रहे हैं।
उक्त सिंचाई परियोजना पर एक जल उपयोक्ता संगम का गठन किया जाना है। जिसके चुनाव हेतु 7 जुलाई 2022 को नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे एवं आवश्यकता होने पर 8 जुलाई 2022 को मतदान करवाया जाएगा।
इस मतदान एवं नामांकन की प्रक्रिया राजीव गांधी सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत दौलतपुरा पर पूर्ण की जाएगी। इस कार्यक्रम हेतु अधिसूचना निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अभियंता जल संसाधन उपखंड बेगूं द्वारा जारी कर दी गई।

Don`t copy text!