Invalid slider ID or alias.

कपासन-जज्बा ऐसा की अनपढ़ माँ और 8वी पास पिता के बेटे ने दसवीं बोर्ड में 95.50% अंको के साथ जिले में मारी बाजी।

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रोशन लाल रैगर।

कपासन : राजकीय उच्च माध्यमिक विध्यालय पांडोली स्टेशन में अध्ययनरत छोटे से गांव नारिया से कोहिनूर के रूप में निकला राम प्रसाद जाट ने 95.50% अंक हासिल कर जिले में क्षैत्र का नाम रोशन किया हैं। राम प्रसाद जाट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विध्यालय स्टाफ के गुरुजनों एवम् माता पिता को दिया है। राम प्रसाद जाट की पहली से आठवीं तक की शिक्षा मां आस्था पब्लिक स्कूल पांडोली से हुई है। साथ ही पांचवी कक्षा से नवोदय में चयन भी हुआ था। राम प्रसाद के पिता वरदी चन्द्र जाट महज आठवीं पास है एवम माता कमला देवी निरक्षर है। विध्यालय समय के अलावा 6 से 7 घंटा नियमित अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया है।

Don`t copy text!