Invalid slider ID or alias.

मासूम से दुष्कर्म करने वालो को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर अनशन।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने वालो को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा अनशन किया गया।
अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता डगला का खेडा निवासी राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि देश में लगातार मासूम बच्चों से दुष्कर्म व दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की जा रही है इनके खिलाफ मैं 24 घंटे का अनशन कर रहा हूं और मांग कर रहा हूं कि बलात्कारियों को बीच चौराहे पर 30 दिन के अंदर ही फांसी दी जानी चाहिए। फांसी दी जाएगी तभी जाकर यह दुष्कर्म के अपराध कम होंगे व बंद होंगे और बच्चों को अत्याचारों से मुक्ति मिलेगी।
इस दौरान समाज सेवी जयपाल ओड रिटोला ने भी राजेंद्र सिंह भाटी का ओर उनकी मांग का समर्थन किया।

Don`t copy text!