Invalid slider ID or alias.

प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के फॉलो अप शिविरों का कैलेंडर जारी जिले में 15 मई से 30 जून तक आयोजित होंगे शिविर

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मई से 30 जून, 2022 तक प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के फॉलो अप कैंप का आयोजन जिले के प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय पर किया जाएगा।

जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने सोमवार को फॉलो अप कैंप का कैलेंडर जारी किया। जिला कलक्टर पोसवाल ने जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों, तहसीलदार, पटवारी, विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को कैलेण्डर के अनुसार फॉलोअप शिविर आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं।

कब, कहाँ लगेंगे शिविर

16 मई, 2022 (सोमवार) को चित्तौड़गढ़ के शादी, गंगरार के पुठोली, कपासन के पांडोली, राशमी के भीमगढ़, भूपालसागर के ताण, भदेसर के आसावरा, डूंगला के रावतपुरा, बड़ीसादड़ी के बोहेड़ा, निंबाहेड़ा के बाड़ी, बेगूं के डोराई तथा भैंसरोड़गढ़ के राजपुरा में फॉलो अप कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 18 मई, 2022 (बुधवार) को चित्तौड़गढ़ के पांडोली, गंगरार के बोरदा, कपासन के धमाणा, राशमी के सिंहाना, भूपालसागर के कांकरवा, भदेसर के खोड़िप, डूंगला के पीराना, बड़ीसादड़ी के बानसी, निंबाहेड़ा के कारूण्डा, बेगूं के ठुकराई, भैंसरोड़गढ़ के जावदा में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

20 मई, 2022 (शुक्रवार) को चित्तौड़गढ़ के घोसुंडा, गंगरार कुंवालिया, कपासन के निंबाहेड़ा, राशमी के रूद, भूपालसागर के अकोला, भदेसर के मंडफिया, डूंगला के मंगलवार, बड़ीसादड़ी के निकुंभ, निंबाहेड़ा के जावदा, बेगू के चेची तथा भैंसरोड़गढ़ के बड़ोदिया में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

23 मई, 2022 (सोमवार) को चित्तौड़गढ़ के घटियावली, गंगरार के साड़ास, कपासन के उमण्ड, राशमी के पहुना, भूपालसागर के जाशमा, भदेसर के बानसेन, डूंगला के नंगावली बड़ीसादड़ी के खरदेवला, निंबाहेड़ा के बिनोता, बेगूं के पारसोली तथा भैसरोड़गढ़ के बौराव में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

25 मई, 2022 (बुधवार) को चित्तौड़गढ़ के शंभूपुरा, कपासन के सिंहपुर, राशमी के डिंड़ोली, भूपालसागर के भूपालसागर, भदेसर के भादसोड़ा, डूंगला के चिकारड़ा, बड़ीसादड़ी के पारसोली, निंबाहेड़ा के अरनिया जोशी, बेगूं के राजगढ़, भैसरोड़गढ़ के रावतभाटा में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 27 मई, 2022 (शुक्रवार) को चित्तौड़गढ़ के विजयपुर, गंगरार के गंगरार, कपासन की हथियाना, बड़ीसादड़ी के बड़ीसादड़ी, निंबाहेड़ा के मांगरोल, बेगूं के काटुन्दा, तथा भैंसरोड़गढ़ के एकलिंगपुरा में कैंप आयोजित किए जाएंगे। 30 मई, 2022 (सोमवार) को चित्तौड़गढ़ के जालमपुरा, राशमी, भदेसर के कन्नौज, डूंगला के डेलवास, निंबाहेड़ा के कनेरा, बेगूं बिछोर, तथा भैंसरोड़गढ़ में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

6 जून, 2022 (सोमवार) को चित्तौड़गढ़ के बस्सी, भदेसर, डूंगला, निंबाहेड़ा पंचायत समिति के सरसी में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 8 जून, 2022 (बुधवार) को चित्तौड़गढ़ के सेमलपुरा, कपासन, निंबाहेड़ा के गादोला तथा बेगूं में कैंप आयोजित किए जाएंगे। 10 जून, 2022 (शुक्रवार) को चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा में फॉलो अप कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Don`t copy text!