Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-गांधी नगर बालाजी मंदिर पर रामचरितमानस की कथा सुनने पहुचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।हरि व्यापक सर्वत्र समाना।प्रेम ते प्रकट होई मैं जाना।
सच्चे व निष्कपट प्रेम से ही ईश्वर प्रसन्न होते है।यह विचार मानस प्रपन्न भानुदेवाचार्य महाराज वृंदावनधाम ने स्थानीय आकाशवाणी रोड़ गांधी नगर सेक्टर 2 स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर पर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा।कथा आयोजक मानस परिवार महिला मंडल की सीतादेवी पोरवाल ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर 2 अप्रेल से 10 अप्रेल तक दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक महाराज द्वारा रामचरितमानस की कथा श्रवण कराई जा रही हैं।कथाव्यास ने कहा कि मीराबाई के निस्वार्थ प्रेम के कारण ही भगवान ने स्वयं प्रकट होकर दूध का भोग ग्रहण किया।
वरिष्ठसदस्य रामेश्वरलाल काबरा, रामायण मंडल के संरक्षक लक्ष्मी नारायण डाड, ओमप्रकाश पोरवाल, अरविन्द काबरा, पारसमल डांगी, प्रदीप शर्मा, भरत झंवर आदि ने आरती में भाग लिया।भजनों व कीर्तन पर श्रद्धालुओं ने भावनृत्य प्रस्तुत किया।

Don`t copy text!