Invalid slider ID or alias.

डुंगला-कटेरा में मंदिर गिराने को लेकर प्रशासन के खिलाफ गुरुवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

 

वीरधरा न्यूज़। डूंगला@ श्री पवन अग्रवाल।

डूंगला – मंदिर ध्वस्त करने के विरोध में कटेरा ग्राम मे नरेंद्र सिंह भुरकिया के सानिध्य में मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। स्थानीय प्रशासन के साथ तहसील एवं उपखंड द्वारा रीको को जमीन आवंटित करने के नाम पर क्षेत्र की करसाना ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले एक प्राचीन शिव मंदिर को ध्वस्त कर दिया उसी के चलते विगत 1 सप्ताह से क्षेत्र के सभी हिंदू संगठन एवं भाजपा के पदाधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विरोध प्रकट कर रहे हैं इस कृत्य की जिला अध्यक्ष गौतम दक ने कड़े शब्दों में निंदा की हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रातः ग्राम कटेरा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया एवं कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौतम दक, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया, जिला ओबीसी प्रकोष्ठ महामंत्री उदय लाल बारबर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश व्यास, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल भट्ट, नारायण मेनारिया, सरपंच करसाना शंकर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, राजमल सरगरा बिलोदा सरपंच ,पूर्व सरपंच मंशा पूरी, पंचायत समिति सदस्य वर्दी चंद मीणा ,भाजयुमो मंडल मंत्री अर्जुन पुष्करणा ,बुथ अध्यक्ष दुर्गाशंकर ,लालू राम, महेंद्र मीणा, राम नारायण मीणा उपस्थित थे।

Don`t copy text!