Invalid slider ID or alias.

डुंगला-रीट परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जला किया विरोध प्रदर्शन।

 

वीरधरा न्यूज़।डूंगला @ श्री पवन अग्रवाल।

डूंगला।भाजपा मंडल डूंगला ने बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया के नेतृत्व में डूंगला बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। रीट भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के प्रकरण सामने आने के बाद भी तानाशाही कॉन्ग्रेस सरकार की ओर से परीक्षाओं को रद्द नहीं किया गया। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व युवा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी एवं बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए बुधवार को 1:30 बजे भाजपा मंडल डूंगला ने बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भूरकिया के नेतृत्व में डूंगला बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया। राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, मंडल महामंत्री पूरणमल अहीर, प्रकाश चंद मेनारिया, ठाकुर सिंह रावत, उपाध्यक्ष श्यामलाल नागौरी, नंद लाल गायरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल पुष्करणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजमल सरगड़ा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, गहरी लाल जणवा बिलोदा, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष दाणी, मुकेश पुष्करणा, पूर्व उप सरपंच विजय सिंह गांग ,सुशील जारोली सहित बूथ अध्यक्ष बगदीराम गायरी, भवानी व्यास भाना खेड़ी, राजेश मेहता, रामेश्वर गुर्जर ,प्रकाश शर्मा, राजमल, विनोद नलवाया, ऊकार मीणा, प्रेम सिंह मीणा, शुभम मोगरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!