Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-जन सूचना पोर्टल से हर रोज लाखों लोगों को फायदा, सरकार को मिली बड़ी कामयाबी।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तोडगढ़।राजस्थान देश में पहला ऐसा राज्य है, जिसने ‘आपकी सूचना, आपका हक’ की परिभाषा को अपनाते हुए ‘जन सूचना पोर्टल’ के माध्यम से सभी तरह की सूचनाएं आमजन तक पहुंचा दी है। जन सूचना पोर्टल के माध्यम से आमजन को सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जो सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 (2) की मूल भावना से प्रेरित हैं। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी सूचनाएं सरल भाषा में एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही है।
इससे जहां आम आदमी को राहत मिल रही है, वहीं सरकारी कामकाज में गति आ रही है और लालफीताशाही, भ्रष्टाचार से निजात मिल रही है। सरकारी विभागों से आरटीआई के तहत मांगी जाने वाली जानकारियों की अर्जियों में कमी आ रही हैं और आम आदमी को संबंधित जानकारी घर बैठे सुलभ हो पा रही है।
आरटीआई के तहत जनता को सूचना ही नहीं मांगनी पड़े, इसके लिए सिविल सोसायटी और आईटी विभाग की दो साल की मेहनत के बाद दो साल पहले शुरू हुआ ‘जन सूचना’ डिजिटल पोर्टल का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पोर्टल पर पब्लिक डिलीवरी वाले सभी विभागों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने के चलते प्रतिदिन 1 लाख 33 हजार से अधिक लोग विजिट कर रहे हैं।
आमजन को किसी भी जानकारी के लिए आरटीआई का सहारा नहीं लेना पड़े और एक क्लिक पर जानकारी उपलब्ध हो जाए, इसी कड़ी में दो साल पहले शुरू हुए ‘जन सूचना डिजिटल पोर्टल’ पर हर मिनट में 75 से ज्यादा सूचनाएं एक्सेस हो रही हैं।
जॉइंट डायरेक्टर डीओआईटी राजेंद्र सिंघल ने बताया की 13 सितंबर, 2019 को पोर्टल प्रदेश की जनता को समर्पित किया गया। विजिटर्स के आंकड़े इस पोर्टल की सफलता की पुष्टि करते हैं, लगभग दो वर्ष से भी कम समय में इस पोर्टल को 10।24 करोड़ से अधिक लोगों ने विजिट किया है और इस पर 8।04 करोड़ से अधिक सूचनाएं एक्सेस की जा चुकी हैं।
बहरहाल, पोर्टल पर सूचनाओं के इंटीग्रेशन का काम लगातार जारी है। आमजन की सुविधा के लिए दो नए मोड्यूल भी पोर्टल में जोड़े जा रहे हैं, इससे यह पता लग सकेगा कि योजना के संभावित लाभार्थियों की कुल संख्या में से कितनों को लाभ दिया जा चुका है। इसके साथ ही व्यक्ति स्वयं से संबंधित सामान्य जानकारियां पोर्टल पर अपलोड़ कर यह जान सकेगा कि वह राज्य सरकार की किन योजनाओं के लिए पात्र है तथा पोर्टल पर ही उनके लिए आवेदन भी कर सकेगा।
बिजली के बिल कि सारी जानकारी, राशन कितना उठाया की जानकारी, पेंशन की जानकारी, गिरदावरी नक़ल, पालनहार के भुगतान के जानकारी, न्याय विभाग कि जानकारी, राजस्व विभाग के जानकारी भी जनसूचना पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।

Don`t copy text!