Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-पूर्व कलेक्टर डाक्टर समित शर्मा का वरिष्ठ नागरिक मंच ने चित्तोडगढ़ में किया सामाजिक सम्मान।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। पुर्व जिला कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा का शनिवार को चितोडगढ आगमन पर वरिष्ठ नागरिक मंच संस्थान द्वारा सम्मान किया गया।
संस्थान संरक्षक नव रतन पटवारी, संस्थान अध्यक्ष बंसती लाल जेन, तथा सभी पदाधिकारियों ने डॉ समित शर्मा को आज का श्रवण कुमार की उपाधि प्रदान की।
स्वतंत्र लेखक मदन सालवी ओजस्वी ने भी डॉ समित शर्मा का सामाजिक सम्मान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच के
महासचिव रहे आर सी डाड की सेवाओं को याद करते हुए नमन किया गया। डाक्टर समित शर्मा ने लघु कहानियां के माध्यम से बात रखते हुए बताया कि कर्म, व्यवहार, भलाई, से ही भाग्य बनता हैं। जरूरतमंद की मदद करना ही भगवान हैं।
इस दोरान भगवत सिंह तोमर, आदि ने भी डॉ शर्मा के व्यवहार, सदभाव, सेवाओं की तारिफ करते हूए
बताया कि आप किसी भी बड़े पद पर हों हम तो चित्तौड़गढ़ के कलेक्टर के रूप में ही पहचानते हैं। स्मृति चिन्ह विजय स्तम्भ तथा पुस्तकें आदि भेंट करते हुए नागरिक सम्मान किया गया।

Don`t copy text!