Invalid slider ID or alias.

नागौर/मेड़ता रोड-लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

वीरधरा न्यूज़।मेड़ता रोड@श्री एजाज़ अहमद उस्मानी।

मेड़ता रोड। पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मेड़ता रोड थाना अधिकारी छितर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नागौर जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह के आदेश अनुसार घरेलू व अन्य चोरियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए चोरों की धरपकड़ के अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने 2 माह पूर्व एक स्विफ्ट कार लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी कुशाल पुत्र अर्जुन राम उम्र 22 साल जाति मेघवाल निवासी हीरादेसर भोपालगढ़ व श्रवण सोलंकी पुत्र रामपाल उम्र 20 साल जाति मेघवाल निवासी अर्टिया भोपालगढ़ को बा पर्दा गिरफ्तार किया गया है आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेसी रिमांड पर लिया जाएगा।

Don`t copy text!