Invalid slider ID or alias.

मेड़ता रोड़-श्री फलवृद्धि पार्श्वनाथ भगवान का जन्मकल्याणक दिवस हर्षोल्लास से मनाया।

वीरधरा न्यूज़।मेड़ता रोड@ श्री एजाज़ अहमद उस्मानी।

मेड़ता रोड। श्रीफल वृद्धि पार्श्वनाथ भगवान का जन्म कल्याणक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ के दुग्ध अभिषेक किया गया तथा दिन भर अनेक प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस दौरान प्रातः कालीन भगवान की आरती की गई उसके तत्पश्चात भगवान की पूजा अर्चना कर मंत्रोचार के साथ भगवान का दुग्धा अभिषेक किया गया। मेड़ता रोड पार्श्वनाथ जैन मंदिर के ट्रस्ट सचिव चंचल मल नाहर ने बताया कि श्रीफल वृद्धि पार्श्वनाथ भगवान का जन्म कल्याण दिवस बुधवार को पोष बदी दशम को सोशल डिस्टेंस व कोविड-19 के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया। इस मौके पर साध्वी श्री प्रफुल्ल प्रभा श्रीजी महाराज साहब अक्षय ज्योतिश्री महाराज साहब की निश्रा में सोने की अंगव पहनाई गई व जीवनी देवी लूणकरण नाहर परिवार कुचेरा द्वारा श्री पार्श्व पद्मावती महा पूजन पढ़ाया गया। दोपहर पर भगवान का भव्य वरघोड़ा निकाला गया व संध्या भक्ति के पश्चात वामा माता को 14 स्वप्नजी दर्शन करवाए गए एवं रात्रि 12:00 बजे पालना झूलाना व आरती की गई। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष पन्नालाल सिंघवी सचिव चंपालाल नाहर अध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी भोजनशाला सचिव वीरेंद्र कुमार सिंघवी हस्तीमल चौधरी निर्मल चन्द मूर्ख पारस चंदलववानी पदमचंद तोलावत कमल चंद दुग्गड़ प्रेम चंद छल्लानी सुनील डागा तथा चेन्नई जयपुर दिल्ली मुंबई से पधारे यात्रियों सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Don`t copy text!