Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-राष्ट्रीय बजरंग दल त्रिशूल दीक्षा को लेकर गाँव गाँव मे बैठक आयोजित।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ डेस्क।
निम्बाहेड़ा।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रांत संगठन मंत्री दयाल प्रजापत एव जिला अध्यक्ष मनोज माली के निम्बाहेड़ा तहसील पर 2 दिवसीय प्रवास रहे जिसमे चड़खेड़ा, मंढावाली अनियामाली, अहीपुरा, लक्ष्मीपुरा, नगर के वार्डों के प्रवास पर लगातार बैठको का दौर चला जिसमे अहिप संगठन मंत्री दयाल प्रजापत द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला जिसमे बताया कि वीर हिन्दू विजेता हिन्दू के तहत सभी हिन्दुओं को हिंदू सनातन धर्म के प्रति जागरूक एवम सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया हिन्दू हिन्दू भाई का संकल्प लिया गया गाव गाव में कार्यकर्ताओं को त्रिशूल धारण कराया जाएगा एव साप्ताहिक केंद्र चलाए जाए।

सदस्य अभियान चलाए-

बैठक में सम्मिलित सभी ग्राम के कार्यकताओ को गौ रक्षा,स्त्री रक्षा,मठ मंदिर की रक्षा, धर्म रक्षा,देश की रक्षा करने का सभी कार्यकताओ ने प्रण लिया।
बेठेक में राष्ट्रीय बजरंग दल नगर उपाध्यक्ष लोकेश लक्षकार, नगर प्रभारी दीपक पुरबिया, चिंटू भाम्भी, चड़खेड़ा ग्राम अध्यक्ष राकेश कुमावत, उपाध्यक्ष भगवान पुरबिया,मंढावाली ग्राम उपाध्यक्ष सजय वैष्णव,उपाध्यक्ष पंकज धाकड़,अनियामाली ग्राम अध्यक्ष, ओमप्रकाश माली,
उपाध्यक्ष राहुल सुथार,अहीपुरा ग्राम अध्यक्ष किशन बंजारा, ग्राम मंत्री अभिषेक शर्मा,वार्ड अध्यक्ष राहुल प्रजापत,उपाध्यक्ष किशन कसारा, उपाध्यक्ष आकाश प्रजापत एव सभी ग्राम के पदाधिकारी कार्यकता अधिक से अधिक सखियां में उपस्थित थे।

Don`t copy text!