Invalid slider ID or alias.

राशमी-विधायक के जन्मदिन पर एम्बुलेंस का लोकार्पण।

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री शंभुलाल आचार्य।
राशमी। यहां कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर का बुधवार को जन्मदिन उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक मद से स्वीकृत एम्बुलेंस तथा सांसद मद से स्वीकृत कचरा संग्रहण टेंपो का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चंद कृपलानी,निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक अशोक नवलखा,उपप्रधान राजकुमार सोनी,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश चंद्र सेन,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सुवालका,सरपंच बंशी लाल रेगर उपस्थित थे। पंचायत समिति मार्ग स्थित एक वाटिका में आयोजित जन्मदिन समारोह में जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं आमजन ने पहुंच कर विधायक जीनगर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक ने केक कांटे। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट जगपुरा,पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट सिंहपुर, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दौलत पोखरना,प्रधान दिनेश चंद्र बुनकर, भाजपा मंडल महामंत्री कालूराम अहीर,राकेश नुवाल, उपसरपंच बरकतुल्लाह खां पठान, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर,जीएसएस अध्यक्ष सुनील कुमार रांका,भीमगढ़ सरपंच गणेश लाल पुर्बिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!