Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-श्रदांजलि अर्पित कर, फोजी के प्रतिमा अनावरण पर जिला अतिरिक्त कलेक्टर ने चढाये फूल।

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर@ श्री शेख सिराजुद्दीन।
भूपालसागर। ताणा में शहीद मुर्ति का अनावरण को लेकर शहीद रूपेंद्र सिंह झाला की युवा टीम द्वारा आयोजन किया गया। शहीद रूपेन्द्र सिंह झाला ताणा की स्मृति में नवंबर माह गुरुवार को उनकी प्रतिमा मूर्ति का अनावरण हुआ था।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू.अ. चित्तौड़गढ़ ने मंगलवार को ताणा मे शिरकत कर शहीद रूपेन्द्र सिंह झाला ताणा उनकी प्रतिमा का मूर्ति का अनावरण पर विरांगना चंदा कुवर रूपेन्द्र सिंह झाला की पत्नी अतिरिक्त जिला कलेक्टर ज्ञानमल खटीक ने माला पहनाने के बाद नम आंखों से माला पहनाई गई, तथा श्रदांजलि अर्पित की। इस मौके पर अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञानमल खटीक, तहसीलदार अशोक कुमार सोनी, ताणा सरपंच चन्दा कुंवर झाला, उपसरपंच मुकेश बुनकर, कानड़खेड़ा उपसरपंच होशियार सिंह झाला, एफ. ई. एस. संस्था प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह सिंह चुंडावत, विजय कुमार विजयवर्गीय, प.स. सदस्य चमन खटीक आदि उपस्थित अतिथियों ने श्रदांजलि अर्पित की।

Don`t copy text!