Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-बडावली में आयोजित हुआ शिविर।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री मनोज सोनी।
निम्बाहेड़ा। उपखण्ड अधिकारी चन्द्रशेखर भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया की प्रशासन गांव के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय बडावली में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधान बगदीराम धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, सरपंच व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। भण्डारी ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विभिन्न विभागों की राजकीय योजनाओं एवं उनकी पात्रता के शर्तों तथा लाभ इत्यादि की जानकारी प्रदान की तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक योजनाओं के लाभ प्राप्त करने को प्रेरित करने हेतु कहा। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 345 नामान्तरकरण, राजस्व अभिलेखों में शुद्धि के 305, आपसी सहमति खाता विभाजन के 22 प्रकरणों में 65 को लाभांवित किया गया। रास्ते के 8 प्रकरण में 2.2000 हैक्टेयर भूमि पर रास्ता दर्ज किया गया। इसी प्रकार आबादी विस्तार के 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 165 प्रमाण पत्र जारी किये गये। किसानों को 676 प्रतिलिपियां भी उपलब्ध करवाई गई। अभियान के दौरान आगामी शिविर दिनांक 26.11.2021 को ग्राम पंचायत मुख्यालय मरजीवी में आयोजित किया जाएगा।

Don`t copy text!