Invalid slider ID or alias.

नागौर/नावासिटी-जिला कलेक्टर नागौर के निर्देशों पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया झील क्षेत्र का सर्वे।

वीरधरा न्यूज़/नावासिटी@ श्री मनोज गंगवाल।

नावा सिटी। उपखंड मुख्यालय स्थित झील क्षेत्र में पूर्व में हुई बड़ी पक्षी त्रासदी के बाद प्रशासन द्वारा झील संरक्षण व पक्षियों को लेकर सजगता बरती जा रही है समय-समय पर प्रशासनिक अमले द्वारा झील क्षेत्र का सर्वे व निरीक्षण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शुक्रवार को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग ,पशुपालन विभाग व वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सांभर झील का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान खाखड़की सड़क मार्ग के दोनो तरफ शाकम्भरी माता मंदिर क्षेत्र, आऊ, जाबदीनगर ,गुढा साल्ट व मोहनपुरा क्षेत्र का दौरा किया गया। निरिक्षण के दौरान किसी प्रकार की प्रवासी पक्षीयों के केजुएल्टी नही पाई गयी। झील क्षेत्र में काफी प्रवासी पक्षी देखे गये जिसमे लेकर फ्लेमिंगों ,ब्लेक लिंग स्टीक्ट, जोर्नध गाअलवर, एवासेंट, सेंट पाइवर प्रजाति के पक्षी देखे गये परन्तु, विभाग को किसी प्रकार के मृत पक्षी नही पाये गये । पक्षियों का पाया जाना सामान्य है संयुक्त टीम में डी एफ ओ ज्ञानचंद , तहसीलदार सतीश राव, पशुपालन विभाग मोती राम बाज्या, राजस्व विभाग के पटवारी राजेन्द्र सिंह सहित तीनों विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!