Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-लम्बे समय जिले में कार्यरत रहे सीआई सुखवाल का उप अधीक्षक पद पर प्रमोशन, शुभचिंतकों में प्रसन्नता की लहर।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री मनोज सोनी।
निम्बाहेड़ा।निम्बाहेड़ा सहित जिले में लंबे समय से कार्यरत दिनेश सुखवाल का सीआई से उप अधीक्षक पद पर प्रमोशन होने से उनके शुभचिंतकों में प्रसन्नता की लहर है।
गौरतलब है कि कल देर रात्रि, गृह विभाग ने इस आशय की सूची जारी की है।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 के नियम 28 के अन्तर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अभिशंषाओं के अनुसार राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला की वर्ष 2021-22 की रिक्तियों के विरुद्ध पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में राज्य के विभिन्न थानों में कार्यरत 64 पुलिस निरीक्षकों का पुलिस उप अधीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। इसमें निम्बाहेड़ा आबकारी थाना प्रभारी रहे एवं वर्तमान में राजसमंद एसीबी के पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत दिनेश सुखवाल को भी पदोन्नति का लाभ मिला है। ज्ञातव्य है कि सुखवाल ने निम्बाहेड़ा आबकारी थाना प्रभारी के अलावा जिले के विविध स्थलों पर पदस्थ रह तथा वर्तमान में एसीबी पुलिस निरीक्षक पद पर सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं।

Don`t copy text!