Invalid slider ID or alias.

डुंगला-अफीम किसान संघर्ष समिति के संरक्षक मांगीलाल मेघवाल बिलौट ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को दी बधाई।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@श्री पवन अग्रवाल।
डुंगला।किसान संघर्ष समिति के संरक्षक मांगीलाल मेघवाल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मीडिया ही एक ऐसी एजेंसी है जिसके चलते एक कोने से दूसरे कोने तक बात पहुंचती है इसी माध्यम से अफीम किसानों का अब तक का परिणाम सर्व श्रेष्ठ रहा है अफीम किसान अपनी मांगों को लेकर चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रयत्न सील है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा अफीम नीति पर बुलावा भेजे जाने पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को दिल्ली स्थित आवास पहुंच कर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए बताया कि अफीम घटिया नहीं अधिकारी घटिया है। मेक इन इंडिया समृद्ध भारत आत्मनिर्भर भारत का आधार भी है। इसलिए हमारे 5 सूत्री ज्ञापन के निम्नांकित बिंदुओं के मद्देनजर अति शीघ्र अफीम खेती की नीति 2021-22 संशोधित कर किसानों को न्याय दिलावे । जिससे धरने पर बैठे किसान घर जाकर अपनी अफीम की बुवाई समय पर कर सकें।
1. 1997-98 से 2021 तक काटे गए विभिन्न कारणों के सभी अफीम पट्टे जैसे घटिया बढ़िया वाटर मिक्स औसत कमी सस्पेक्टेड लो मार्फिन सहित सभी अफीम पट्टे बहाल किए जाए।
2. थोपा गया मार्फिन नियम समाप्त कर अफीम का मूल्य ₹25000 प्रति किलोग्राम या अंतरराष्ट्रीय मानक के आधार पर किसान को अफीम का मूल्य दिया जाए।
3. 2015 से 2021 तक नारकोटिक्स विभाग में पकड़े गए सभी भ्रष्ट अधिकारियों का नारको टेस्ट कर सीबीआई जांच करते हुए भोले किसानों से लूटा हुआ पैसा वापस किसानों को लौटाया जाए।
4. अफीम खेती की नीति की पारदर्शिता के लिए 2021-22 किसानों की सहभागिता से संशोधन किया जाए सभी को 10-10 आरी के समान लाइसेंस दिए जाए।
5. अफीम नीति संशोधन में किसी भी प्रकार का संशय या विरोधाभास है तो 2008 से 2021 तक संघर्ष कर रहे संघर्षी किसानों को सिर्फ और सिर्फ 5 मिनट ही सही माननीय प्रधानमंत्री महोदय से नारकोटिक्स विभाग की जमीनी हकीकत पर चर्चा करने का समय दिया जाए।
अफीम नीति जल्द संशोधित कर किसानों को न्याय देने का माननीय मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया।
सभी किसान और किसान पुत्रों ने किसानों से चर्चा की , किसानों ने निर्णय लिया जब तक किसानों को न्याय नहीं मिले तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत लगातार जारी रखा जाए। इस मौके पर संरक्षक मांगीलाल मेघवाल बिलोट राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह दास बैरागी, महासचिव भोपाल सिंह चौहान ,संगठन मंत्री प्रकाश जाट, मांगीलाल मालवीय , उदय लाल भील, रूप लाल धाकड़, नाल हंस राज जाट, भवानी राम सालवी, पिंटू माली ,शंकर लाल भील सहीत किसान थे।

Don`t copy text!