Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-सावा अम्बामाता परिसर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हुआ।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
सावा मण्ड़ल के उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी अरनियापंथ ने बताया की भाजयुमो सावा मण्ड़ल द्वारा दीपोत्सव के पावन पर्व पर दीपावली मिलन एवं स्नेहभोज का आयोजन किया गया।
समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, सासंद प्रवक्ता रघुवीर शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हेमराज, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल आगाल, पसस श्यामलाल मेघवाल आदि अन्य अतिथियों का मोर्चे के युवा साथियों ने स्वागत किया, सभी अतिथियों द्वारा युवा साथियों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गई एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। आभार नवीन सुखवाल ने व्यक्त किया।

Don`t copy text!