Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-दुर्ग पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।
चित्तौरगढ़ दुर्ग पर आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत पर्यटन जयपुर कार्यालय द्वारा प्रातः 7 बजे हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया जोकि कुम्भा महल से विजय स्तम्भ होती हुई पद्मनी पेलेसे पहुची और सभी को अल्पाहार वितरण कर सभी को भारत पर्यटन जयपुर निदेशक करन सिंह ने पुरातात्विक सम्पदा के बारे में जानकारी दी।
इसका संचालन भारत पर्यटन जयपुर के निदेशक करण सिंह ने किया जिसमे पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी, सरंक्षण सहायक रतन लाल जितरवाल, मोहिंद्र डोरिया व पुरात्तत्व विभाग के कर्मचारी व पार्वती सुखवाल, सुधीर सुखवाल, फ़तह सिंह गहलोत, प्रमोद टेलर, गोविदा कंजर महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!