Invalid slider ID or alias.

अखिल भारतीय संस्कृति बोध अभियान का शुभारंभ हुआ।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।विद्या भारती संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित आदर्श विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपालसागर की ओर से पंचायत समिति परिसर भूपालसागर में संस्कृति बोध अभियान प्रारंभ किया हैं।इस अवसर पर भूपालसागर पंचायत समिति प्रधान श्रीमान हेमेंद्र सिंह राणावत, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाधर जोशी, आदर्श विद्या निकेतन अध्यक्ष महेश चन्द्र अग्रवाल, भाजपा बूथ अध्यक्ष श्री लाल जी अहीर, भाजपा कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र गुर्जर ढाणी, भाजपा पूर्वनगर अध्यक्ष अशोक जी चपलोत एवं प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह चारण उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं की महत्ती उपस्थित में देशव्यापी अभियान की शुरूआत करते हुए चारण ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय संस्कृति बोध अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों एवं शिक्षकों की संस्कृति बोध परीक्षा आगामी ३० जनवरी २०२२ को आयोजित की जाएगी।
Don`t copy text!