Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-भारतीय मजदूर संघ के चुनाव हुए, शैतान सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तोड़गढ़।भारतीय मजदूर संघ पेकिंग प्लांट आदित्य सीमेंट के चुनाव रविवार को सांवरिया विश्रांति गृह में आयोजित हुआ।
जिला मंत्री रतन लाल शर्मा ने बताया कि आयोजित चुनाव प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों व चुनाव अधिकारियों के नेतृत्व में सम्पन्न हुए जिसमे हाल ही में ढाई साल अध्यक्ष रहे शैतान सिह अमराना को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में सुरेश गुर्जर महामंत्री, उपाध्यक्ष नेपाल सिह सामरी, किशन गुर्जर व सुनील गुर्जर, कोषाध्यक्ष पप्पु मेघवाल, संगठन मंत्री प्रहलाद सिह भाटी, सहसंगठन मंत्री कुंदन सिह राठौड़, सहायक मंत्री नितेश गुर्जर, कार्यलय मंत्री संजय शर्मा शंभूपुरा ओर संयुक्त मंत्री दीपक गुर्जर को बनाया गया।
इस दौरान पदाधिकारी ओर मजदूर संघ के कई सदस्य मोजुद रहें जिन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का स्वागत किया।
Don`t copy text!