Invalid slider ID or alias.

बनेड़ा-डाबला में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

वीरधरा न्यूज़।बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।
भीलवाड़ा/बनेडा। बनेड़ा थाना क्षेत्र के डाबला में मंगलवार को एक युवक का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार युवक अपने ननिहाल में रह रहा था। जिसका शव आज खेत पर स्थित पेड़ से लटका मिला। शव के पेड़ पर लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने खुद ही फांसी लगाई या फिर उसके साथ कोई और घटना घटी, उधर पेड़ से झूलता शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार,रेण गांव निवासी बलवंत उम्र 17 वर्ष पुत्र हनुमान सिंह राजपूत अभी अपने ननिहाल डाबला में रह रहा था। मंगलवार सुबह करीब 5 -6 बजे बलवंत ननिहाल से निकला था, जो लौट कर नहीं आया। इसके चलते ननिहाल पक्ष के लोगों की चिंता बढ़ गई। वे बलवंत की तलाश में निकले। इस दौरान बलवंत का शव खेत पर स्थित पेड़ पर रस्सी से झूलता मिला। शव मिलने की खबर कस्बे में फैल गई। कस्बे वासी मौके पर जमा हो गये। सूचना पर बनेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुये जांच शुरू की है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बलवंत ने खुदकशी की या फिर कोई और घटना उसके साथ घटी। पुलिस अनुसंधान के बाद ही घटना की स्थिति साफ हो पायेगी।
Don`t copy text!