Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दशोरा का किया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।
शंभूपुरा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दशोरा ने कहा कि सावा मंडल अध्यक्ष ने नेतृत्व में यहाँ पार्टी को मजबूती मिली है व बहुत अच्छे कार्य किये जा रहे है और हम सब इसी के लिए कार्य कर रहे है साथ ही महिलाऒ से रूबरू होकर जिलाध्यक्ष ने उनकी समस्याएं भी सुनी।
इस दौरान सावा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, महामंत्री मंजु वैष्णव, नैना कानावत, दीपिका राजपुत, आशा कुंवर, पिंकी कुमारी, रिंकू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एव पदाधिकारी मौजूद रही।
Don`t copy text!