Invalid slider ID or alias.

पहुना-श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़।

वीरधरा न्यूज़।पहुना@ श्री मनोहर शर्मा।
पहुँना।सावन शुरू होते ही शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष उठने लगा है। सोमवार को क्षेत्र के झाड़ेश्वर महादेव एवं मातृकुंडिया स्थित मंगलेश्वर महादेव में भक्तों ने अल सुबह पहुंच रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। वहीं, कोरोना संकट के चलते ज्यादातर लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की। मंगलेश्वर महादेव की सुबह-सुबह भस्मारती की गई। जहां पहले मंदिर की विशेष साफ-सफाई की गई उसके बाद महादेव का श्रंगार किया गया और पंचामृत से महादेव का अभिषेक किया गया।वहीं पहुँना कस्बे के गुलेश्वर महादेव, बोहरा गली स्थित महादेव मंदिर, मिलेश्वर महादेव, खांडेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने अभिषेक व आरती कर सुख समृद्धि की कामना की।
Don`t copy text!