Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-डॉक्टर डे पर चिकत्सालय में पौधा भेंट कर चिकित्सकों का किया सम्मान।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा।क्लब तेजस्वनी की सचिव आशू माहेश्वरी ने बताया कि समाज सेवा क्षेत्र में अग्रणी निंबाहेड़ा नगर की पहली महिला संस्था जो समाज सेवा के कार्य 8 वर्ष से करती आई है उसी कड़ी में लायनेस तेजस्वनी क्लब ने आज धरती के भगवान कहलाने वाले डॉक्टर्स का आज डॉक्टर डे पर चिकत्सालय स्थल पर ही जाकर सम्मान स्वरूप शाल ओढ़ाकर और पौधे भेट कर किया गया। क्लब ने प्रत्येक वर्ष डॉक्टर डे पर नगर के डॉक्टर का सम्मान किया हे, आज भी डॉक्टर डे पर कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुए जीवनदाता बनकर आए हमारे निंबाहेड़ा नगर के चिकित्सकों का संस्थापिका वर्षा कृपलानी और सरक्षक सरोज शारदा के मार्गदर्शन में और क्लब अध्यक्षा भगवती शर्मा की अध्यक्षता में स्वागत किया गया।वर्षा कृपलानी ने सभी डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया कि आप सभी ने इस महामारी में कर्त्तव्यशील होकर जो मानव धर्म निभाया उस सबके हम आभारी हे।भगवती शर्मा के साथ क्लब की सभी सदस्यों ने उन सभी जीवनदाताओ की अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगलकामनाएं की।वहा उपस्थित उन स्टाफ का भी स्वागत किया जिन्होंने अपनी जान की परवाह न कर दिन रात कोरोना पेशेंट के सैंपल लिए और घर घर जाकर दवाइया भी वितरित की।
क्लब की कोषाध्यक्ष पूजा जीवनानी, स्वर्णलता जैन, विजया जोशी, पलक दासानी,वेलेंटीना जैन, हर्षा केवलानी, शालिनी गोयल, ज्योत्सना वीरवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थी।

Don`t copy text!