Invalid slider ID or alias.

विधायक आक्या के लगातार दौरे जारी, घटियावली पहुच सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा।

वीरधरा न्यूज़ ।चित्तौड़गढ़@ डेस्क। 

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या इस महामारी के बीच लगातार अस्पतालों के निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को परख रहे है और सुविधा विस्तार हेतु लगातर प्रयासरत है।  इसी क्रम में विधायक आक्या व उनके साथ बस्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह  खरड़ी बावड़ी घटियावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुचे, स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियों को सुधार करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन से समस्याओं के बारे में जाना और मौके पर उचित कार्य करने के आदेश दिए।
   इस दौरान उपसरपंच ज्ञानेश्वर पुरी, पूर्व उपसरपंच रामचंद्र,  इकाई अध्यक्ष विनोद शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक बगदीराम गाडरी, प्रहलाद सोमानी, महेंद्र सिंह, लादू सिंह, भरत दास हरिओम दास, शुभम सेन आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे एव विधायक व मंडल अध्यक्ष का आभार जताया।
Don`t copy text!